Block Level Competition

Our school organized a Role Play and Folk Dance Competition on 16-07-2026 in accordance with SCERT Haryana guidelines. Students enthusiastically presented performances on important themes such as healthy living, mental well-being, gender equality, environmental protection.

हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री जी के संबोधन हेतु विशेष कार्यक्रम

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राम बाग रोड, जिला अंबाला में हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री जी के संबोधन के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 19 जुलाई 2026, रविवार को दोपहर 1:00 बजे विद्यालय परिसर में निर्धारित किया गया।

इस गरिमामयी अवसर पर विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया। माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रेरणादायक संबोधन ने शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और प्रदेश के विकास के प्रति नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार किया।

विद्यालय परिवार सभी अतिथियों एवं सहभागियों का हार्दिक स्वागत एवं आभार व्यक्त करता है। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा इसे यादगार बनाया।